ट्रक सहित धान की चोरी, ट्रक खराब होने पर छोड़कर भागा, हुआ डीडीनगर से गिरफ्तार
रायपुर
ग्राम खैरखुट सोसायटी के पास बाहर में खड़ी ट्रक सहित उसमें रखे 750 कट्टा धान की चोरी के मामले में धरसींवा पुलिस ने राजधानी रायपुर के डीडीनगर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके निशानदेही पर ट्रक और 750 कट्टा धान को बरामद कर लिया।
धरसींवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी अमित कुमार गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके खाटु श्याम राइस मिल से धान समेत एक ट्रक चोरी हो गई है। उसके किराए के ट्रक में 18 जनवरी को ग्राम खैरखुट सोसायटी से 750 कट्टा धान लाकर ड्राइवर दुर्गश काछी ने राइस मिल में ज्यादा काम होने के कारण खाटु श्याम राइस मिल के पास ट्रक को छोड़ दिया था। अगले दिन सुबह राइस मिल के मिस्त्री जाहिद खान वहां पहुंचा तो ट्रक अपनी जगह पर नही था। कोई अज्ञात चोर उसे चुरा कर ले जा चुका था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धरसीवा में अपराध दर्ज कराया गया। इस संदर्भ में पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सायबर सेल की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को भी खंगाला लेने चोर का कुछ भी पता नहीं चला। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धरसींवा पुलिस ने डीडीनगर पुलिस की मदद से डीडी नगर में रहने वाले मधुसाबारा उर्फ मोन मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने कडाई बरती तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और आरोपी की निशानदेही पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल व्ही 9414 एवं ट्रक में भरे 750 कट्टा धान जिसकी कीमती 16 लाख रुपए को बरामद कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि राइस मिल के रोड किनारे खड़ी ट्रक को उसने चोरी कर दूसरी जगह बेचने के लिए ले जा रह थे लेकिन बेमेतरा एवं कवर्धा जाने वाले रास्ते में ही ट्रक खराब हो गया इसलिए वे ट्रक को छोड़कर वहां से अपने घर वापस आ गए थे।

पाठको की राय